जमीन विवाद में महिलाओं ने पुलिस पर हमला, 4 गिरफ्तार !

अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश: अम्बेडकरनगर जिले के थाना अकबरपुर क्षेत्र के रतनपुर गांव में जमीन विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवादित पक्ष में से एक को फोन कर मौके पर बुलाया, जो महिलाएं लेकर आए।

महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला किया, वर्दी पर हाथ डाला और काम में बाधा उत्पन्न की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और मामले में एफआईआर दर्ज की है।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, अक्सर जमीन विवाद में महिलाएं आगे कर मौके का फायदा उठाने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

office
Author: office