अमर शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर नगवा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया  आजादी की पहली लड़ाई के महानायक मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव नगवा में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहीद के वंशजों द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वदलीय नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

नगवा गांव में सुबह से ही देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। संतोष कुमार पाण्डेय और अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र त्रिपाठी और सुनीता श्रीवास्तव मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि राजनीति से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेता एक मंच पर नजर आए और शहीद के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा गांव की सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण भी किया गया।

शहीद के परिजनों ने कहा कि मंगल पांडेय का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है, लेकिन आज तक उनके नाम पर अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके हैं। उन्होंने इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग भी की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool