दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में सफल रहे। विद्यालय में टॉप करने वाली छात्रा स्मिता प्रजापति ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं शुभनय पांडेय ने 93 प्रतिशत और नेहा यादव ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस शानदार परिणाम के बाद स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्रों की उपलब्धियों को सराहा गया। स्कूल के डायरेक्टर शाहिद ने छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं दूसरी ओर, राधाकृष्ण एकेडमी के कक्षा 10 के छात्रों ने भी इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विद्यालय में प्रियांशु साहनी और प्रिंस कुमार कुशवाहा ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि हर्षित कुमार राय ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई और छात्रों व अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अनीता मिश्रा और प्रिंसिपल श्रीमती आकांक्षा मिश्रा ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। वहीं वरिष्ठ शिक्षक अमित गुप्ता ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।




