झरिया में भू-धंसान से बड़ा खतरा, सुदामडीह थाना बस्ती के पास गैस रिसाव से दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुदामडीह थाना बस्ती से मात्र 20 से 25 फीट की दूरी पर गुरुवार रात करीब 8:00 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई और लगभग 10 फीट चौड़ा गोफ बन गया। इसके बाद क्षेत्र में लगातार गैस रिसाव होने लगा, जिससे पूरे थाना बस्ती इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गैस रिसाव की स्थिति बढ़ने पर स्थानीय लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि समय के साथ गोफ का दायरा और गैस रिसाव दोनों धीरे-धीरे बढ़ते जा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और थाना बस्ती के गौतम रवानी ने तत्काल इसकी सूचना सुदामडीह प्रबंधन को दी।


स्थानीय लोगों का बयान:

स्थानीय निवासियों राज कु. रवानी, राजेश रवानी, अनिल रवानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच पूर्वी झरिया क्षेत्र में सुदामडीह फायर पैच विस्तार आउटसोर्सिंग परियोजना के तहत ब्लास्टिंग की गई थी। उस समय स्थिति सामान्य थी, लेकिन कुछ घंटों बाद रात में अचानक जमीन धंसने से यह बड़ा गोफ बन गया।

लोगों का कहना है कि ब्लास्टिंग के बाद देर रात यह घटना हुई, जिसके बाद गैस रिसाव शुरू हो गया और स्थिति भयावह हो गई।


स्थिति गंभीर:

फिलहाल पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था और राहत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। लगातार बढ़ते गैस रिसाव और भू-धंसान के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Buzz4 Ai