बिहार में जेलों में सख्ती, मुजफ्फरपुर सेंट्रल जेल में DM-SSP के नेतृत्व में सघन छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्यभर की जेलों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इसी क्रम में उत्तर बिहार की सबसे महत्वपूर्ण जेलों में शामिल मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे अचानक यह कार्रवाई शुरू हुई।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों थानों की पुलिस और पुलिस लाइन के भारी संख्या में जवानों ने जेल परिसर को चारों तरफ से घेर लिया।

अचानक हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने जेल के सभी वार्डों की गहन तलाशी ली और विशेष रूप से हाई सिक्योरिटी वार्ड में बंद कुख्यात अपराधियों के सेल की भी जांच की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai