अवैध शराब और हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डीएसपी राजेश कुमार शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी के दौरान अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। साथ ही कई जिंदा कारतूस भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि बहोरनपुर पुलिस शराबबंदी कानून के तहत लगातार अभियान चला रही थी, जिसके तहत 16, 17 और 18 अप्रैल को विभिन्न स्थानों से शराब की बरामदगी और कई लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति के पास अवैध हथियारों का जखीरा है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह सफलता मिली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *