धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गैंग के करीबी गुर्गे सैफी उर्फ ‘मेजर’ को ट्रांजिट रिमांड पर आसनसोल से धनबाद लाया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर धनबाद के लिए रवाना हो चुकी है।
बैंक मोड़ थाना में होगी गहन पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, ‘मेजर’ से बैंक मोड़ थाना में गहन पूछताछ की जाएगी। इसी थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
SIT का गठन, गैंग कनेक्शन की जांच
आरोपी की आपराधिक गतिविधियों और गैंग कनेक्शन को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
आसनसोल पुलिस से मिले अहम इनपुट
बताया जा रहा है कि आसनसोल पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ‘मेजर’ की गिरफ्तारी के बाद अब पूरे गैंग नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है।
