जोरापोखर में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने ऑटो को रौंदा, महिला की मौत, आधा दर्जन घायल

जोरापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि हादसा ट्रेलर और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत के कारण हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों ने बताया कि वे अमलाबाद से धनबाद ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो जेलगोरा के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू हो गई और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत SNMMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृत महिला के शव को स्थानीय अस्पताल में रखवाया गया है।

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर थाने ले आई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।