आसनसोल में मतगणना केंद्र के पास उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों के बीच अचानक झड़प हो गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना मतगणना केंद्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हालात को काबू में किया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
प्रशासन ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है।
