झरिया में बिजली संकट पर सांसद ढुल्लू महतो सख्त, विभाग के अधिकारियों से हुई वार्ता

झरिया सहित धनबाद जिले में अनियमित विद्युत आपूर्ति और बढ़ते बिजली संकट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने एक प्रतिनिधिमंडल को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक अशोक कुमार सिंहा से वार्ता के लिए भेजा।

बैठक में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी—एस.ई. एस.के. कश्यप, डीजीएम रस्तोगी समेत विभिन्न क्षेत्रों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट, पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव, सांसद प्रतिनिधि कैलाश गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद, मनोज साव, शिवराज साहू, बस्ता कोला मंडल अध्यक्ष संतोष रवानी और रंजन गुप्ता शामिल थे।

बैठक के दौरान लोगों ने वर्तमान बिजली आपूर्ति की स्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से आम जनता परेशान है।