भीषण गर्मी का कहर: उत्तर भारत समेत कई राज्यों में पारा 45°C के पार, जनजीवन बेहाल !

उत्तर भारत, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई दे रही हैं।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हीटवेव जारी रहने की संभावना जताई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप से बचने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। प्रशासन भी जगह-जगह पेयजल और राहत व्यवस्था को मजबूत करने में जुटा है।

office
Author: office