पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में जीत और शपथ ग्रहण के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित उत्तर विधानसभा विधायक Krishnendu Mukherjee रविवार को आसनसोल के बस्तीन बाजार स्थित ऐतिहासिक दुर्गामंदिर पहुँचे। बैंड-बाजे और समर्थकों के साथ मंदिर पहुंचे विधायक के स्वागत में पूरा इलाका “जय श्रीराम” और “जय माता दी” के नारों से गूंज उठा।
मंदिर प्रांगण में पहुंचकर विधायक ने माँ दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन में भी हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इस मंदिर में पिछले करीब 75 वर्षों से विभिन्न विवादों और बंदिशों के कारण माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी है। फिलहाल यहां माँ की छवि की पूजा की जाती है।
विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के बाद मंदिर आकर पूजा करने का संकल्प लिया था, जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मंदिर में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को लेकर सकारात्मक पहल की जाएगी।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भाजपा समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला |
