बलिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल में चर्चित PA हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी राज सिंह के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोपी की मां ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे को झूठे मामले में फंसाया गया है और उसने कोई हत्या नहीं की है।
मामला पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या से जुड़ा है। इस मामले में बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद उसके घर में मातम का माहौल है। आरोपी की मां और बहन ने रोते हुए कहा कि राज सिंह की गिरफ्तारी बिहार के बक्सर से नहीं, बल्कि अयोध्या से हुई थी, जहां पूरा परिवार राम मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था।
परिजनों के अनुसार, SOG टीम ने राज सिंह समेत परिवार के चार लोगों को हिरासत में लिया था। एक दिन तक थाने में रखने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस राज सिंह को फ्लाइट से बंगाल लेकर चली गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस पूरे मामले में गलत जानकारी फैला रही है और उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
