Khagaria के बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित सुखाय बासा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दीन घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहम्मद बुद्दीन हथियार के साथ इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और बेलदौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधी से पूछताछ की जा रही है।
