Rajgir Malmas Mela में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे स्ट्रिंग झूले से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल युवक की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बिक्कू गांव निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन अपने परिवार के साथ मेला घूमने आया था। इसी दौरान वह अपने चचेरे भाई प्रिंस के साथ स्ट्रिंग झूले पर सवार हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला चलने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से अमन नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेले में लगे सभी बड़े झूलों का संचालन बंद करा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
