Patna के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बुन्देल टोला में 20 मई को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां 22 वर्षीय राजा कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस साजिश में मृतक के ही दो करीबी रिश्तेदार शामिल निकले।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी श्रवण कुमार और एक निरुद्ध बालक ने प्रेम प्रसंग के विवाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन आरोपियों ने राजा कुमार को धोखे से अपने साथ बुलाया और ई-रिक्शा से सुनसान इलाके में ले गए।
आरोप है कि वहां पहले से रची गई साजिश के तहत युवक को तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार हत्या की पूरी साजिश प्रेम प्रसंग को लेकर रची गई थी।
