महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस की झोटा-बुग्गी यात्रा, हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Roorkee में बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में झोटा-बुग्गी यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat मुख्य रूप से शामिल हुए।

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान झोटा-बुग्गी के जरिए महंगाई के मुद्दे को प्रतीकात्मक रूप से उठाया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई की मार आम जनता झेल रही है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं पर गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता होने के दौरान सरकार और बड़े उद्योगपतियों ने भारी मुनाफा कमाया, लेकिन अब कीमत बढ़ने का बोझ आम लोगों पर डाला जा रहा है।

उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।