राजधानी पटना से सटे नौबतपुर प्रखंड के खजुरी पंचायत स्थित खजुरी गांव में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री Vijendra Yadav, पटना के जिलाधिकारी N. Tyagarajan, दानापुर अनुमंडलाधिकारी तथा नौबतपुर अंचलाधिकारी सुमित आशीष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के माध्यम से अब आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारियों और संबंधित विभागों की टीम स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगी और उनके समाधान का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री Nitish Kumar के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाकर लोगों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के कुल 21 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर पहुंचे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव और प्रक्रिया से अवगत कराया।
