राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, मधुबनी की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय स्थित जितेंद्र झा बाबा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले संगठन के “20वां साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से विमल मिश्रा बाबा को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक मनोनीत किया। वहीं जितेंद्र झा बाबा एवं ध्रुव नारायण त्रिपाठी को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कोषाध्यक्ष के रूप में प्रदीप झा तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में आनंद कुमार झा के नामों पर सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल के सदस्यों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और भव्य होगा। इसके माध्यम से समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार एवं संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
