विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जयनगर ने लगाए 1200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जयनगर ने लगाए 1200 पौधे

मधुबनी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), जयनगर द्वारा वाहिनी मुख्यालय और इसके अधीन 18 सीमा चौकियों में व्यापक वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत “एक पौधा माँ के नाम” अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस दौरान एसएसबी अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों ने मिलकर कुल 1200 पौधों का रोपण किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संतुलन, वृक्षारोपण और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से हरित आवरण बढ़ता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बल के अधिकारियों, जवानों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी हरेंद्र सिंह, उप कमांडेंट हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट विमल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जयनगर ने लगाए 1200 पौधे