बोकारो में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन पर कदमताल कर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

बोकारो में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन

बोकारो राष्ट्र सेविका समिति, झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तहत बोकारो में भव्य पथ संचलन निकाला गया। घोष वाद्य यंत्रों की मधुर धुन और अनुशासित कदमताल के साथ निकले इस संचलन ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया तथा राष्ट्रभक्ति, संस्कार और संगठन शक्ति का संदेश दिया।

पथ संचलन की शुरुआत मान सरोवर होटल से हुई। मुख्य शिक्षिका अर्चना कुमारी और घोष वादिका गार्गी बहन के नेतृत्व में निकला यह संचलन पानी प्लाजा, सब्जी मंडी, सिटी सेंटर और मेन रोड से होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-3 पहुंचा। संचलन के दौरान सेविका बहनें अनुशासित पंक्तियों में चल रही थीं, जबकि घोष वाद्य यंत्रों की धुन पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर रही थी।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने सेविका बहनों का स्वागत किया और कार्यक्रम की सराहना की। प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के 12 जिलों से आई 45 शिक्षार्थी बहनों ने भाग लिया, जो विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व, संगठन और सेवा कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ. शरद रेणु, क्षेत्र सह-संपर्क प्रमुख पदमा देवी, प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

बोकारो में राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन