ठाहर गांव में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, एसपी-डीएसपी ने संभाला मोर्चा

ठाहर गांव में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, एसपी-डीएसपी ने संभाला मोर्चा

मधुबनी खजौली विधायक, भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सचेतक एवं बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में हुए कथित हमले के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद मंत्री कलुआही थाना पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

मंत्री पर हुए हमले की सूचना मिलते ही योगेन्द्र कुमार तथा संबंधित डीएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी कलुआही थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ठाहर गांव में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, एसपी-डीएसपी ने संभाला मोर्चा