खजौली विधायक एवं मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर ठाहर गांव में हमला, पुलिस कार्रवाई में जुटी

मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त, मंत्री सुरक्षित

मधुबनी खजौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक, भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा सचेतक एवं बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में कथित हमले की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

घटना के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद कलुआही थाना पहुंचे, जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। स्थिति की समीक्षा के लिए मनोज तिवारी, योगेन्द्र कुमार तथा संबंधित डीएसपी सहित अन्य अधिकारी कलुआही थाना पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस अधिकारियों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं मंत्री अरुण शंकर प्रसाद सुरक्षित हैं, हालांकि उनके काफिले के वाहन को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर हमला, काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त, मंत्री सुरक्षित