नौबतपुर में ट्रक और बाइक की टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

नौबतपुर पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-139) पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना नौबतपुर-बिक्रम मोड़ स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास ट्रक और बाइक की टक्कर के कारण हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार विष्णु साव (46 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना स्थित AIIMS Patna रेफर कर दिया। कुछ जानकारी के अनुसार उन्हें पीएमसीएच भेजे जाने की भी तैयारी की गई।

घायल विष्णु साव नौबतपुर थाना क्षेत्र के चैनपुरा-दरियापुर में अपने फूफा भरत साव के घर रह रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।