पीएम मोदी के लिए विशेष हवन और पूजा, विधायक डॉ. सुनील कुमार ने मां दुर्गा से की दीर्घायु की कामना

बिहारशरीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार में 12 वर्ष पूरे होने और देश के सबसे लंबे समय तक कार्यरत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम बिहारशरीफ के मां मनोकामना देवी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और देश की निरंतर प्रगति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। इस दौरान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की भी कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचा है, जिससे करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं। विधायक ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विकसित भारत का सपना जल्द ही साकार होगा।

कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन, देश की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।