कनाडा में जी-7 सम्मेलन: पीएम मोदी ने विकासशील देशों की आवाज बुलंद की !

कनाडा में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक शांति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) सहयोग और विकासशील देशों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग मानव कल्याण और समावेशी विकास के लिए होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने वैश्विक चुनौतियों के समाधान में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। भारत ने एक बार फिर बहुपक्षीय सहयोग और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

office
Author: office