जी-7 सम्मेलन में मोदी-ज़ेलेंस्की की अहम मुलाकात, यूक्रेन संकट पर शांति और संवाद पर जोर !

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान भारत ने एक बार फिर यूक्रेन संकट के समाधान के लिए शांति, कूटनीति और संवाद का समर्थन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हर उस प्रयास के साथ खड़ा है जो स्थायी शांति और स्थिरता को बढ़ावा देता हो। बैठक को दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

office
Author: office