गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया,

 नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के मंगल कुआं स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी शाही संगत में सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी का 420वां शहीदी दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगत पहुंची और गुरु साहिब को नमन किया।

शहीदी दिवस के मौके पर गुरुद्वारा परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब जी का विधिवत प्रकाश किया गया। इसके बाद पंचवाणी और सुखमणि साहिब का पाठ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण तरीके से गुरबाणी का श्रवण किया और गुरु अर्जन देव जी के बलिदान को याद किया।

संगत ने गुरु साहिब के बताए सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में सेवा और समर्पण की भावना देखने को मिली।