एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, शराब तस्करी का मुख्य आरोपी राजा महतो गिरफ्तार

मधुबनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। इंडो-नेपाल सीमावर्ती इलाके में सक्रिय शराब तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधी राजा महतो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि राजा महतो शराब तस्करी के कई मामलों में नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार 12 मई की पेट्रोलिंग कार्रवाई से जुड़े मामले में भी वह मुख्य आरोपी था।

एसएसबी और मधवापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।