मोबाइल से इलेक्ट्रिक स्कूटी तक, गोमो में एक छत के नीचे शानदार ऑफर्स

गोमो रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में बजाज फाइनेंस की ओर से दो दिवसीय मेगा लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में मोबाइल, फ्रिज, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक स्कूटी समेत कई आधुनिक सामान आसान फाइनेंस और आकर्षक ईएमआई सुविधा के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गोमो रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में 20 और 21 जून को आयोजित इस मेगा लोन मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बजाज फाइनेंस की ओर से ग्राहकों को मौके पर ही फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे लोग अपनी जरूरत के सामान आसान किस्तों पर खरीद पा रहे हैं।

मेले में अलग-अलग ब्रांड के इलेक्ट्रॉनिक सामान और आधुनिक सुविधाओं से जुड़े उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को मोबाइल, फ्रिज, लैपटॉप के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने का भी मौका मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार आकर्षक ऑफर और आसान ईएमआई सुविधा के कारण यह मेला लोगों के लिए खास बन गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में ग्राहक अपनी पसंद के सामान को देखकर और समझकर खरीदारी कर सकते हैं।