मधुबनी में विश्व योग दिवस पर RSS की 9 शाखाओं ने आयोजित किए कार्यक्रम

मधुबनी विश्व योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से मधुबनी नगर मुख्यालय में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र में कुल आठ स्थानों पर संघ की 9 शाखाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में लोगों को योग, व्यायाम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।क मार्गदर्शन इसके साथ ही सामूहिक गीत, विश्व योग दिवस से संबंधित चर्चा, बौद्धि और प्रार्थना का भी आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग और व्यायाम कर खुद को स्वस्थ एवं निरोग रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में बौद्धिककर्ता एवं विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख वीरेंद्रजी ने योग और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।