धनबाद झरिया के नुनुडीह स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार शाम झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ असंगठित, संगठित मजदूर और मातृ शक्ति की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने की, जबकि संचालन सपन बनर्जी ने किया। समारोह के दौरान दर्जनों लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोगों ने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की नीतियों और कार्यों पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि सभी नए सदस्यों का संगठन में स्वागत है और मजदूरों व स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर यूनियन लगातार आवाज उठाती रहेगी।
वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय रैयतों और मजदूरों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन आगे बढ़कर काम करेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
