गिरिडीह आगामी मोहर्रम पर्व और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गिरिडीह जिले के जमुआ थाना और नवडीहा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने की। इस दौरान जमुआ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक प्रदीप दास, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव और नवडीहा ओपी प्रभारी सबिता कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में स्थानीय मुखिया, जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के समाजसेवी, बुद्धिजीवी वर्ग और क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और शांति बनाए रखने की अपील की।
बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने को लेकर चर्चा की गई।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
