बलिया में 11 वर्षीय बालक ने संभाली महंत की गद्दी

 उत्तर प्रदेश बलिया जनपद के रेवती बस स्टैंड स्थित मझौवा मठ, लक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक परंपरा के तहत 11 वर्षीय बालक शास्वत शौर्य तिवारी ने महंत की गद्दी संभाली। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच उनका अभिषेक किया गया।

रामभद्राचार्य उर्फ बालक दास ने विधि-विधान के साथ शास्वत शौर्य को गुरु दीक्षा प्रदान की। महंत की गद्दी संभालने के बाद संतों ने उन्हें नया नाम श्याम नारायण रामानुज श्री वैष्णोदास दिया।

इससे पहले शास्वत शौर्य का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। इसके बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार उन्हें गुरु दीक्षा दी गई।

रामभद्राचार्य ने बताया कि महंत की गद्दी शास्वत शौर्य को सौंप दी गई है, लेकिन उनकी उम्र कम होने के कारण वह अभी गुरु के सानिध्य में रहकर शिक्षा ग्रहण करेंगे। फिलहाल मठ का संचालन संरक्षकों की देखरेख में किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इससे पहले मझौवा मठ के महंत मकसूद… (आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर अपडेट किया जाएगा)। इस धार्मिक कार्यक्रम में संत समाज और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।