नालंदा बिहार अति पिछड़ा समाज की ओर से आयोजित हार्दिक आभार एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को हिलसा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। समारोह का आयोजन 22 जून 2026 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान, पटना में किया गया है।
भाजपा मंडल महामंत्री योगेश प्रसाद चंद्रवंशी उर्फ भोला बाबा के नेतृत्व में दो बसों से सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए। रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि समारोह में शामिल होकर केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।
पटना रवाना होने वालों में मंडल अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद उर्फ टुनटुन मुखिया, अजय कुमार, संतोष कुमार, बबलू कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी, दिनेश मालाकार, दयानंद चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर काफी तैयारी की गई है और बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेंगे।
