ब्रिक्स बैठक में भारत का आतंकवाद पर सख्त संदेश, ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद
ब्रिक्स 2026 बैठक में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए वैश्विक स्तर पर एकजुट कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सदस्य देशों के समक्ष सुरक्षा चुनौतियों, आतंकवाद और ग्लोबल साउथ के हितों को प्रमुखता से उठाया।
भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसके खिलाफ दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए। बैठक में विकासशील देशों की भागीदारी बढ़ाने और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।