गुरुग्राम में BRICS ऊर्जा मंत्रियों का मंथन, ऊर्जा सुरक्षा पर होगी अहम चर्चा !

गुरुग्राम में 25-26 जून को होगी BRICS ऊर्जा मंत्रियों की बैठक

हरियाणा के गुरुग्राम में 25 और 26 जून को BRICS देशों के ऊर्जा मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और वैश्विक ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक से ऊर्जा क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और भविष्य की चुनौतियों का समाधान तलाशने पर जोर रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह बैठक वैश्विक ऊर्जा नीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

office
Author: office