शोकाकुल परिवार से मिले श्री रामसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह

जिला परिषद धनबाद अध्यक्ष शारदा सिंह के ससुर एवं भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह के पिता लालबाबू सिंह (76) के निधन पर श्री रामसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह गुरुवार को उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर शारदा सिंह, शेखर सिंह सहित पूरे परिवार को सांत्वना दी।

उदय प्रताप सिंह ने दिवंगत लालबाबू सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। लालबाबू सिंह का बुधवार सुबह करीब सात बजे निधन हुआ था।

बताया गया कि लालबाबू सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

स्वर्गीय लालबाबू सिंह अपने पीछे दो पुत्र और चार पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।