तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले जमशेदपुर में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन !

आज 3दिवसीय बैंक हड़ताल के पूर्व संध्या यू एफ बी यु के निर्णयानुसार जमशेदपुर यूनिट के बैनर तले राष्ट्रीयकृत बैंको के कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा अपनी 5 दिवसीय कार्यदिवस एवं डी एफ एस पी एल आई को लेकर लिए गए एकतरफा निर्णय के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश का प्रदर्शन , पोस्टल पार्क के समक्ष किया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व यू एफ बी यु के संयोजक कॉम रिंटू रजक ने किया प्रदर्श को सफल बनाने के लिए यू एफ बी की एक टीम जिसमें कॉम रिंटू रजक, ए आई बी ई ए के कॉम सपन अदख, आर बी सहाय, बेफि के कॉम सुजय राय, एन सी बी ई ए के कॉम रामजी प्रसाद,ऑल इंडिया पीएनबी इंप्लाइज एसोसिएशन के राज्य सचिव कॉम हीरा अरकने ने गोलमुरी,साकची और बिष्टुपुर के विभिन्न ब्रांचों का दौरा किया और सदस्यों का तीन दिवसीय हड़ताल के संबंध में चर्चा करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने और हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चि करने का संकल्प दोहराया ।ब्रांच दौरे के दौरान अधिकतर ब्रांचों के अधिकारी और कर्मचारी काले कपड़ों में पाए,जो आज बैंक कर्मियों के लिए ब्लैक संडे का प्रतीकात्मक प्रदर्शन था।

ज्ञात हो कि यू एफ बी यु ने अपनी दो मुख्य मांगों को लेकर 11सितंबर की एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी,मांगे नही मानने पर 28से 30सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वाहन किया है,जिसमें पूरे देश से 8लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
आज के इस प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारे लगाए गए,अपनी माँगों के समर्थन में नारे लगाए।

वक्ताओं ने मांगे पूरी न होने पर 26अक्टूबर 2026से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए सदस्यों से तैयारवराहने और एकजुटता बनाए रखने का आह्वाहन किया।इस प्रदर्शन को कॉम कुमार देवेंद्र,मंतोष विश्वास,आनंद वर्मा,मानिक कुमार,श्रुति सरिता,अदिति प्रकाश,कुलकांत टीपू,अरूप बरुआ,सत्येंद्र कुमार सिंह,अरिंदम बरुआ,रवि शंकर,तपन मिश्रा।

आज के इस प्रदर्शन में पीएनबी,बैंक ऑफ बड़ौदा,यूनियन बैंक,बैंक ऑफ महाराष्ट्र,यू को बैंक,इंडियन बैंक,आई ओ बी,कैनरा बैंक,रीजनल रूरल बैंक के कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए और हड़ताल को सफल बनने का संकल्प लिया।
सधन्यवाद।