बोकारो में BGH के पास केबल में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) के पास पोल में लगे केबल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। केबल से तेज लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया।

समय रहते आग बुझ जाने से किसी बड़े हादसे की स्थिति टल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।