गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड की ओर से शुक्रवार को ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन–रन फॉर हंगर’ का आयोजन किया गया। अभियान में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
‘रन फॉर हंगर’ के माध्यम से प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर स्वस्थ जीवनशैली के साथ समाज में भूख के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कंपनी की ओर से पिछले चार-पांच वर्षों से इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार, ‘रन फॉर हंगर’ का उद्देश्य देश में भूख की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यह संदेश देना है कि कोई भी बच्चा भूखा न सोए। अभियान के दौरान दौड़ के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प को भी रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों और अधिकारियों ने फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के अभियानों के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
