महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के तहत मानगो नगर निगम ने 4-Stream Waste Segregation Digital Awareness & Citizen Engagement Portal का शुभारंभ किया। इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को Solid Waste Management Rules, 2026 तथा स्रोत पर कचरा पृथक्करण यानी Source Segregation के प्रति जागरूक करना है।
डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ मानगो नगर निगम की महापौर श्रीमती सुधा गुप्ता, अपर नगर आयुक्त श्री जितेंद्र कुमार यादव और उप नगर आयुक्त श्री विजय वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नागरिकों को कचरा पृथक्करण की दी जाएगी जानकारी
मानगो नगर निगम की इस डिजिटल पहल के माध्यम से नागरिकों को कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग श्रेणियों में पृथक करने के महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार और जागरूक बनाना है।
पोर्टल के माध्यम से Solid Waste Management Rules, 2026 और कचरा पृथक्करण से संबंधित आवश्यक जानकारी नागरिकों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाने का प्रयास किया गया है। नगर निगम की यह पहल स्वच्छता अभियान में तकनीक और जनभागीदारी को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी पर जोर
मानगो नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे का उचित तरीके से पृथक्करण करें और नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग दें।
नगर निगम का लक्ष्य डिजिटल जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों को Source Segregation से जोड़ना और स्वच्छ, स्वस्थ एवं बेहतर शहर के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
