गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा के आवासीय कार्यालय में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।

जवाहर लाल महथा ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन ग्रामीण भारत के उत्थान और ग्राम स्वराज की स्थापना के लिए समर्पित रहा। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने किसानों की आत्मनिर्भरता और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रेम रॉय, अली अंसारी, इश्तियाक अहमद, नाजिर अहमद, राजीव कुमार, तापस ओझा, दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।