चंडीगढ़, पंजाब ; पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि अपनी चार साल की सरकार में सभी वादे पूरे करने के बाद अब उन्होंने महिलाओं के लिए एक और बड़ा वादा पूरा किया है।
उन्होंने बताया कि राज्य की सभी महिलाओं को ₹1,000 प्रति माह दिया जाएगा, जबकि SC वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह का भत्ता मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस योजना की अहमियत बताते हुए कहा कि यह उन परिवारों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जो प्रतिदिन मात्र ₹50-100 की आमदनी कमाते हैं और जिनके जीवन स्तर में यह योजना सकारात्मक बदलाव लाएगी।
