Champaran के होनहार छात्र रितेश राज ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) परीक्षा में ऑल इंडिया 388वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के साथ उनका चयन भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने के लिए हुआ है, जिससे परिवार और पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
रितेश की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।






