रांची में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से निवेश प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दावोस और ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुए निवेश समझौतों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
निवेश को जमीन पर उतारने पर जोर
बैठक में विभिन्न निवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में निवेश का माहौल और बेहतर बनाया जाए, ताकि उद्योगों को स्थापित करने में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो और तय समय सीमा के भीतर उन्हें पूरा किया जाए।
रोजगार सृजन पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि निवेश प्रस्तावों के जरिए राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेश से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही, निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि झारखंड निवेश के लिए एक आकर्षक राज्य बन सके |
