लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट की पहल अब असर दिखाने लगी है। नैनीताल-बरेली रोड पर चल रहे विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है।
बुधवार को विधायक ने नैनीताल-बरेली रोड का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल कुमार जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही। विधायक ने शिवपुरी से हल्दूचौड़ तक चल रहे सर्विस लाइन निर्माण कार्यों का भी बारीकी से निरीक्षण किया और गति बढ़ाने पर जोर दिया।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आवागमन सुगम बनेगा |
