जमशेदपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, पदाधिकारियों के कार्यों की हुई समीक्षा

जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक बैठक का आयोजन बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र देकर स्वागत करने के साथ हुई। इस दौरान जिला पदाधिकारियों, कार्यकारी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, महामंत्रियों और सचिवों के दायित्वों एवं उनके प्रभार क्षेत्रों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान से संबंधित बीएलए-2 के कार्यों की भी समीक्षा की गई। संगठन को प्रखंड, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

मुख्य अतिथि ने पदाधिकारियों से संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को गति देने और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन में अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया।