अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, देशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम !

21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राज्यों में योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। कोलकाता में भी बड़े स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन और संबंधित संस्थाएं आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हैं। योग दिवस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

office
Author: office