अररिया में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी, लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अररिया में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर युवाओं, छात्रों और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं, लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मासूम रेजा समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य और आम जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए।
